Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

लोस चुनाव: तमिलनाडु में पीएमके व भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा, 10 सीटों पर लड़ेगी पीएमके

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और पीएमके संस्थापक रामदॉस ने यहां थाइलापुरम स्थित आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएमके वन्नियार समुदाय को अपील करने वाली पार्टी है। इसका उत्तर तमिलनाडु के जिलों में खासा प्रभाव है।

19 Mar 2024

लोस चुनाव: तमिलनाडु में पीएमके व भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा, 10 सीटों पर लड़ेगी पीएमके

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के बीच मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए राज्य स्तर पर सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया। डॉ. एस रामदॉस के नेतृत्व वाली पीएमके राज्य की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और पीएमके संस्थापक रामदॉस ने यहां थाइलापुरम स्थित आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएमके वन्नियार समुदाय को अपील करने वाली पार्टी है। इसका उत्तर तमिलनाडु के जिलों में खासा प्रभाव है।

सीट बंटवारे के समझौते के बाद पत्रकारों से बातचीत में के अन्नामलाई ने कहा कि पीएमके के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने से राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। अब दोनों नेता डॉ. एस रामदॉस और अंबुमणि रामदॉस आज सेलम में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में हिस्सा लेंगे।

वहीं, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस ने कहा कि आज पार्टी ने तमिलनाडु में एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले 57-58 वर्षों में राज्य पर शासन करने वाली पार्टियों ने तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पीएमके को तमिलनाडु में 10 सीटें मिली हैं और उन्हें विश्वास है कि तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश में एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News